जांजगीर-चांपा जिले में स्थित चांपा हसदेव सरिता पर बना हुआ कुदरी बैराज इन दिनों लबालब पानी से भरा हुआ है,जो पर्यटकों की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
03/06/2025 7:01 PM Total Views: 25068

हमें भी चाहिए आजादी दिमागी सुकुन के लिए परिवार के साथ घूमने-फिरने का अपना अलग ही मजा।
एक जाना-पहचाना हसदेव सरिता पर बना हुआ आकर्षक स्थल,कुदरी बैराज।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
न्यूज़ चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में स्थित चांपा हसदेव सरिता पर बना हुआ कुदरी बैराज इन दिनों लबालब पानी से भरा हुआ एक मनोरम और आकर्षण का केंद्र हैं । गर्मियों की छुट्टियों में सुश्री अंशिका और उसका नन्हा-सा भाई लक्ष्य-ऐरन अग्रवाल इस स्थल पर परिवार सहित अक्सर विचरण करने जाते हैं ।
Read Also This:
अरे मम्मी-पापा फिर हम यहां पर वोटिंग करने के लिए फिर आ गए, थोड़ी-सी देर के लिए हम दोनों भाई-बहनों को अब तो अकेला छोड़ दीजिए , हम प्रकृति के करीब और इस स्थल का मजा लेना चाहते हैं।यह कहना हैं नन्हा-सा बेटा लक्ष्य अग्रवाल का बच्चों की यह बातें सुनने में अजीब जरूर लगता हैं लेकिन आजकल के बच्चें शांति के कुछ पल भी बिताना चाहते हैं ।
इस संबंध में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा के पूर्व सहायक प्राध्यापक ( वाणिज्य ) तथा साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि पूरे घर में धमा-चौकड़ी मचाने वाले बच्चों के व्यवहार में समय के साथ गंभीरता आने लगी हैं । दस से बारह साल के बच्चें यानी कि प्री-टीन उम्र का वह दौर होता हैं जब के अपने बालपन का कुछ वक्त अकेले या फिर अपने मम्मी-पापा के साथ बिताना चाहते हैं, इसके लिए बच्चों को थोड़ा-सा पर्सनल स्पेस देना जरूरी होता हैं । बरपाली चौक चांपा में निवास करने वाले खुशमिजाज व्यक्ति अजय कुमार अग्रवाल और उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमति मधु अग्रवाल ऐसे दंपत्ति हैं जो कि अपने बच्चों के लिए पूरा समय देते हैं । गत कई दिनों से बच्चों को लेकर कुदरी बैराज में वॉटर स्पोर्ट्स बोटिंग का आनंद लेते देखे जा सकते हैं,दोनों बच्चें यहां उत्साह और उमंग के साथ समय बिताते हैं,मधु अजय अग्रवाल ने उसे इन शब्दों के माध्यम से पिरोया हैं ।
वॉटर स्पोर्ट्स बोटिंग
कुमारी अंशिका और मास्टर लक्ष्य अग्रवाल ने अपने पिता-माता अजय अग्रवाल और मधू के साथ वॉटर स्पोर्ट्स बोटिंग का खूब आनंद लिया ।
उत्साह और उमंग
इस मजेदार अनुभव ने उन्हें उत्साह और उमंग से भर दिया जो परिवार के साथ समय बिताने का एक शानदार तरीका हैं । हसदेव नदी कुदरी बैराज एक सुंदर पिकनिक स्थल हैं, जो वॉटर स्पोर्ट्स और बोटिंग के लिए उपयुक्त हैं । यह स्थल लोगों को आनंद और मनोरंजन का अवसर प्रदान करता हैं जो परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं ।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर-चांपा जिले में स्थित चांपा हसदेव सरिता पर बना हुआ कुदरी बैराज इन दिनों लबालब पानी से भरा हुआ है,जो पर्यटकों की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





